राजकुमार गुप्ता
मथुरा आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत  मथुरा महानगर के गणेश टीला स्थित  कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई 
पंचायत में किसानो की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया आंदोलन की रणनीति बनाई गई पंचायत में समाजसेवी करन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की 
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर प्रभारी फैजान कुरैशी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी  महानगर महासचिव प्रेम सिंह कर्दम महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा  शहर महासचिव असलम कुरैशी किसान नेता अशोक रावल ने करन पाठक को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई 
सभी नए  सदस्यों का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया 
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश जिला अध्यक्ष सोनवीर चौधरी व वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेता जी  की अनुमति पर करन पाठक को मथुरा महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया 
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल  ने कहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों का एकमात्र संगठन है जो गरीब मजदूर किसानों की आवाज को बुलंद करता है मथुरा महानगर में किसान हित के लिए होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं मथुरा महानगर में किसी भी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र गांवो में जाकर किसानों गरीबों मजदूरों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करने का काम करें मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है मथुरा महानगर व मथुरा महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में घर-घर जाकर संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा अधिक से अधिक युवाओं को मथुरा महानगर कमेटी से जोड़ने का काम किया जाएगा मथुरा महानगर के हर गांव में किसान महापंचायत का आयोजन होगा जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैैैैतिक की नीतियों से किसानों को अवगत कराया जाएगा 
समाजसेवी करन  ठाकुर के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में आने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  परिवार हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हैं 

पंचायत में शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी तनवीर कुरेशी कैफ कुरैशी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने