नेपाल सीमा के 75 गांवों में तीन दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला एंव मेगा कैम्प सम्पन्न                                 

चतुर्थ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन सेवा द्वारा आयोजित किया गया।                   

बलरामपुर। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला सेवा यात्रा नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन सेवा यात्रा अवध प्रांत की ओर से नेपाल सीमा से सटे 75 गांव में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 9 से 11 फरवरी तक चलाया गया।
आज 11 फरवरी को श्री देवी पाटन मंदिर में मेगा कैम्प के माध्यम से परीक्षण एवं इलाज किया गया।        
 कार्यक्रम के संयोजक एवं आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे 75 ग्रामों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 9 फरवरी को गैंसडी क्षेत्र के नेवलगढ़,बघेलखंड,भोजपुरी थारू,चमारबोझिया,कन्हईडीह,मोहकमपुर,बेतहनिया,बालापुर,दुल्हीनडीह,विजयनगर दुर्गापुर एंव तुलसीपुर क्षेत्र के ननमहरा,नैकिनिया,महादेव जमुनी,बेलीखुर्द,गढवावाल,फरेंन्दा कउशमहर,दुबौलिया,पिपरा,जीतपुर आदि गांवों के लोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं।               इसी तरह 10 फरवरी को पचपेड़वा के बेलदरिया,बेदमऊ,ठड़वलिया,बड़का कोहरगड़डी विशुनपुर विश्राम चन्दनपुर सहित दर्जन भर गांव के लोगों ने लाभ उठा उठाया।                    11 फरवरी को श्री देवी पाटन मंदिर प्रागण में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। प्रत्येक गांवों में पांच चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।                 उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्र की निर्माण के लिए स्वस्थ्य एंव शिक्षित राष्ट्र होना आवश्यक है इस दिशा में हमारे परिवार ने  आजादी के पहले से कर रहे है‌।     
        संघ के सेवा का मूल मंत्र जहां कम वहा हम  के साथ काम करता है।उक्त अवसर पर प्रो.मदन लाल ब्रम्हा भट्ट,संजय जी सही कार्यवाह अवध प्रान्त,गंगा सिंह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख,सुनील कालरा एस ए एस हुंडई,लखनऊ,विशिष्ट अतिथि डॉ.मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ,वरिष्ठ समाजसेवी,डॉ एपी सिंह वरिष्ठ चिकित्सक बलरामपुर हास्पिटल,डॉ.ओ एन पान्डेय,रोहित अग्रवाल,सचिव एन एस ओ बाराबंकी,राजेश  सिंह दयाल पैयराडाइज,विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल,सहसंयोजक राम कृपाल शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस उपस्थित रहें।
उमेश चंद्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने