भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर खेड़ापति हनुमान मंदिर द्वारा निकाली शोभायात्रा

अयोध्या  में  भगवान श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर नगर के खेडापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो, खेडापति मंदिर से घंटाघर, चांडक चौराहरा, टांक चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुची। यात्रा में राम, लक्ष्मण , जानकी ओर हनुमान जी ओर वानर सेना की झांकी संजाई गई थी। भक्त हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के हेमंत मोराने ने बताया यात्रा मार्ग पर अनेकों जगह सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने अपने मंच लगाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की धुन भजनों पर राम भक्त उत्साह के साथ नृत्य कर रहे थे। बडी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। रात्रि में खेडापति हनुमान मंंदिर को भव्य सजाया गया तथा महाआरती की गई। तथा घरो घर दीप प्रज्वलित कर गलियों में रोशनी कर पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं ओर पुरूष शामिल थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने