बलरामपुर //अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वावधान मे जनपद मुख्यालय के धुसाह स्थित समय माता मंदिर मे रविवार को खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व वर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी ने भगवान परशुराम जी महराज व आचार्य चाणक्य जी के चित्र पर धूप दीप एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
इसके पश्चात अतिथियों ने समाज मे स्वस्थ मानसिकता और बेहतर कार्य करने की सलाह देते हुए कहा की ऐसे आयोजनो से सामजिक समरसता बढ़ता हैँ.
साथ ही ऐसे आयोजनों से समाज को एक दशा दिशा मिलती हैँ।
उन्होंने कहा की भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य जी हमारे आदर्श हैँ। हमें उनके वंशज होने पर गर्व हैँ।
दद्दन मिश्र ने कहा की भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य जी के आदर्शो का अनुसरण करना होगा हमें हमारे आने वाली पीढ़ी को इस संस्कृति के बारे मे बताना होगा।
चंद्रभाल मणि तिवारी ने कहा सहभोज हमारी आपसी एकता का सन्देश देता हैँ ऐसे आयोजन किये जाए और हमारी युवा पीढ़ी को बताया जाय।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम जी महराज और आचार्य चाणक्य जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पंडित राम नरेश त्रिपाठी,सेतुबंध त्रिपाठी, डा प्रांजल त्रिपाठी, डा तुलसीस दुबे,गोविन्द त्रिपाठी, अजय मिश्रा,अंबरीश तिवारी, क्रांति शुक्ला,सौरव पाण्डेय, विवेक शुक्ला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने