उतरौला बलरामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंपरी कोल्हुई के निवासी सीमा कश्यप पत्नी दिलीप कश्यप ने उपजिलाधिकारी उतरौला को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि प्रार्थनी के भूमि जिसका गाटा संख्या129/03720हे०तथा गाटा संख्या 694/0,4860हे० स्थित ग्राम पिंपरी कोल्हुई परगना व तहसील उतरौला बलरामपुर राजस्व अभिलेखों में प्रार्थनी के नाम कागजात में दर्ज है
विपक्षी आरती कश्यप ने बार बार प्रार्थनी के कृषि कार्य में हस्तक्षेप करती रहती है। प्रार्थनी ने विपक्षी के अस्थाई निषेधाज्ञा का आदेश द्वारा न्यायालय सिविल जज (सी० डी०) महोदय बलरामपुर के यहां से 18/02/23 को आदेश के अनुपालन के क्रम थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज को प्रार्थनी ने आदेश की प्रतिलिपी देकर अपना खेत जोतवा रही थी। तभी विपक्षी ने पुलिस के माध्यम से खेत जोतने से रोक दिया।
थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज को प्रार्थनी के दिये गये प्रार्थना पत्र पर व कोर्ट के आदेश को मानने से इंकार कर दिया गया है। ऐसी दशा में राजस्व व पुलिस टीम के द्वारा विपक्षी को हस्तक्षेप करने से रोका जाए,जो कि न्यायहित में आवश्यक है।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने