अंबेडकर नगर ÷ जनपद के दौरे पर सोमवार को आए जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी और भाजपा जिला पदाधिकारी,मोर्चा,प्रकोष्ठ,विभाग के पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक बैठक कर संगठन की कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर जन समस्यों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता का आश्वाशन दिया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में न्यू सर्किट हाउस अकबरपुर में सम्पन्न हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जन समस्याओं की समाधान के साथ ही संगठन की मजबूती के कार्य और कार्यक्रम को पूरी निष्ठा से करते रहना चाहिए। कहा कि भारत विकास संकल्प यात्रा सरकारी योजनाओं के पात्र वंचित परिवारों को उसके गांव में ही लाभ दिए जाने में बहु उपयोगी साबित हो रहा है। कहा कि भाजपा के केंद्र सरकार की 16 जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं का त्वरित रूप से लाभ भारत विकास संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को मिलना भाजपा की जनता के कल्याण की ऐतिहासिक कार्य हैं।प्रभारी मंत्री को बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने धन क्रय केंद्रों पर हो रही किसानों को समस्या,गन्ना किसानों को चीनी मिल गेट से किसानों के गन्ना को वापस लौटाने,व्यापारियों को जी एस टी विभाग,बिजली विभाग,खाद्य एवम पुलिस विभाग द्वारा प्रताड़ित किए जाने से अवगत कराया गया। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
          बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना महा अभियान में कार्य को पूरा करने के बाद भारत विकास संकल्प यात्रा,संगठन की नमो ऐप अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनाने और 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाने का का आवाहन किया।कहा कि काम एक शतत प्रक्रिया है जो निरंतर चलता रहता है।हम सब संगठन की विचारधारा पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं।भाजपा जनसमस्याओं की समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहती है।2024 की लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर कार्य करने का आवाहन किया।
           कोर कमेटी और कार्यकर्ताओं की संपन्न बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर,डाक्टर ओ पी त्रिपाठी,जावेद मलिक,आकाश वर्मा,संदीप श्रीवास्तव,प्रदीप गुप्ता शंकर,संजीव सिंह,अतुल मिश्र,सुरेश गुप्ता,सोनू अग्रहरि,अमित गिरी,सौरभ शुक्ल गर्ग आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने