भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती व मोटा अनाज विषय पर किसान गोष्ठी हुई आयोजित

           (गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत रविवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न विकास खंडों में मोटा अनाज एवम प्राकृतिक खेती के विषय पर किसान गोष्ठी और पैदल मार्च संपन्न हुई। विभिन्न ब्लॉको में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हरिओम पांडे , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व विधायक संजू देवी,अनीता कमल,राम प्रकाश यादव, ने संगोष्ठी के मुख्य उद्देश्य के बारे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं व किसानों को जैविक खेती और मोटा अनाज के बारे में जानकारी दी । 


जलालपुर ब्लॉक में विनोद मौर्य की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा के संचालन में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी हो रही है, जब किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों में जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इसका शत प्रतिशत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम सहसंयोजक विकाश निषाद ने बताया कि सभी ब्लॉकों में आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य वक्ताओं द्वारा मोटा अनाज, जैविक तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान बारे में जानकारी दी गई तथा जागरूकता के लिए पैदल मार्च भी निकाला गया । विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता, रमेश गुप्त, विमलेंद्र सिंह मोनू,अमरेन्द्रकान्त सिंह,सुरेश कनौजिया, रिंकल सिंह, अवधेश दिवेदी, गौरव सिंह,केशरी नंदन त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, सुधीर सिंह मिंटू, श्यामनाथ शुक्ल, प्रह्लाद बर्मा, विनय पाण्डेय, बाबु राम राजभर, अमित पाण्डेय, राजमणि सिंह, संगम बाबा, अमित सिंह, नीरज विश्वकर्मा, संजीव मिश्र,अशोक उपाध्याय, अनुज सोनकर, विपिन पांडेय, राजाराम मौर्य,मानिक चंद सोनी देवेश मिश्र, गोलू जायसवाल, अजीत निषाद,आशीष सोनी, अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान, प्रेमचंद, शिवम आर्य,संजय सोनकर,अली मेहंदी आदि लोग मौजूद थें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने