दरवन झील की सौंदर्यीकरण के अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पूजन अर्चन के साथ किया शुरू

दरवन झील की साफ सफाई के लिए जनपद के आला अधिकारियों व कर्मचारियों तथा नागरिकों ने किया श्रमदान

             

          (गिरजा शंकर विद्यार्थी) 

अंबेडकर नगर: जनपद के विकासखंड कटेहरी के अंतर्गत दरवन झील स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण के अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला विकास अधिकारी अनुराग जैन द्वारा पूजा अर्चन कर प्रारंभ किया गया। अभियान में अंबेडकरनगर जिला कलेक्टर अविनाश सिंह और मुख्य विकासअधिकारी अनुराज जैन के साथ कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों ने भी स्वेच्छा से श्रमदान कर झील और इसके आसपास की सफाई में भाग लिया। झील स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पक्षी विहार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना तथा जल निकायों को प्रदूषण से बचाने और जलीय जीवन और पर्यटकों के लिए समान रूप से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता हेतु जागरूक करना है। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।इस सफाई अभियान का हिस्सा बनने के लिए जनपद के लोग बड़ी संख्या में आगे आए क्योंकि यह दूसरों को स्वच्छ और स्वच्छ समाज बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।


जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए एम एल सी हरिओम पांडे ने कहा कि, “दरवन झील हमारे जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण हैं, दरवन झील का सौंदर्यीकरण होने के पश्चात पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। यह अत्यावश्यक है कि हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन जल निकायों के संरक्षण और रखरखाव को प्राथमिकता दें।प्रशासन और जिला कलेक्टर के सहयोग से इस पहल को नए जोश के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।स्थानीय लोगो के साथ मिलकर सभी ने झील के अंदर कचरे को अलग किया गया और जिम्मेदारी से उसका निस्तारण किया और झील में बचे हुए कचरे को 8 अप्रैल को श्रमदान का अभियान चलाकर सफाई किया जाएगा। सफाई अभियान में जिले के समस्त अधिकारी और कर्मचारी सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने