जौनपुर। ईदगाह और जामा मस्जिद का निरीक्षण किया
 
जौनपुर। ईद एवं अलविदा जुमा के मौके पर जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से शाही ईदगाह एवं शिया जामा मस्जिद का निरीक्षण किया और धर्मगुरुओं से बातचीत की। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
            
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए ईद के अवसर पर नमाज अदायगी के लिए की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने