राजकुमार गुप्ता
मथुरा।। गोवर्धन आज भारत के उपराष्ट्रपति की पत्नी अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान गिर्राज जी की शरण में पहुंची उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनगर सुबह गोवर्धन पहुँची, यहां से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गिरिराज मुखारविंद मंदिर जतीपुरा पहुँचकर गिरिराज जी की पूजा अर्चना करते हुए दुग्ध अभिषेक कर मनौती मांगी और जतीपुरा की सुप्रसिद्ध आलू दही की जलेबी का स्वाद लिया। यहाँ से ई-रिक्शा में बैठकर श्री गिरराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई और राधारानी संगम कुंड पर गिर्राज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। 

उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनगर ने ई-रिक्शा से सप्तकोशिय परिक्रमा के दौरान गोवर्धन गिरिराज तलहटी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों भी  मौजूद रहै। और मीडिया से दूरी बनाई। 

सुदेश धनगर को जतीपुर, गोवर्धन और राधाकुण्ड के सेवायतों ने ब्रज की महिमा का संक्षिप्त वर्णन कर सुनाया। उन्होंने जतीपुरा की सुप्रसिद्ध जलेवी का स्वाद चखते हुए भगवान का रशीला स्वादिस्ट भोग बताया। उन्होंने राधाकुण्ड पहुंचकर मुकुट मुखरबिंद मंदिर पर पूजा अर्चना कर मनोती मांगी इससे के बाद ई रिक्शा से कुसुम सरोवर  गोवर्धन मुकुट मुखरबिंद मंदिर  पहुँची यहाँ उन्होंने गिरिराज जी के दर्शन कर बृज वसुंधरा पहुँची। 
वह पूरी तरह आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आईं। जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा में एसडीएम कमलेश गोयल, एस डीएम छात्रा स्वेता सिंह, सीओ राम मोहन शर्मा आदि को तैनात किया गया। धार्मिक यात्रा के साथ प्रशासनिक प्रशासनिक व्यवस्थाएं पुख्ता रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने