उत्तराखंड : उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह(73 वर्ष) का आज सितारगंज के निजी अस्पताल में निधन हो गया | निधन का समाचार सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई| आज प्रातः ही उनके आवास में सीने में दर्द की शिकायत होने पर, तुरंत ही उन्हें सितारगंज स्थिति निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| उनके पुत्र शिववर्धन सिंह ,जयवर्धन सिंह एवं शक्ति वर्धन सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं| निधन की खबर सुनते ही नवनाथ तिवारी, मानवेंद्र सिंह, प्रेम नारायण सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी, आलोक तिवारी समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने