जौनपुर। मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा का भी पर्व है- कृष्णगोपाल

संघ द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर मुंगरा बादशाहपुर संघ स्थान मोहल्ला कटरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। समारोह के प्रारंभ में भारत माता के  चित्र पर माल्यार्पण कर देश के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया। 

समारोह के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री कृष्ण गोपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का भी पर्व है। जिस प्रकार लड्डू और खिचड़ी अलग-अलग खाद्य पदार्थों को मिला कर तैयार किए जाते हैं उसी तरह हिंदू धर्म को भी सशक्त बनाने के लिए ऊंच-नीच और जात पात का बंधन तोड़ना पड़ेगा तभी हिंदुत्व मजबूत होगा। हिंदुत्व मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर हिंदुस्तान भी मजबूत होगा। नगर कार्यवाह शिव कुमार लल्ला , सह नगर कार्यवाह दीपक,राजेश,राम प्रकाश जितेंद्र श्यामबाबू ,सुरेद्र,राकेश दिलीप ,धर्मद्र, शिवम,आशीष सचिन अन्य स्वयंसेवक बंधुओं की उपस्थिती रही। नगर प्रचारक चंद कमल ने सभी के प्रति आभार  ज्ञापित किया। समारोह की समाप्ति पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक तौर पर एक साथ सहभोज किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने