भाजपा प्रचारकों  की साइकिल यात्रा का किया गया स्वागत

अटल भवन भाजपा कार्यालय पर दोनों प्रचारकों का जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अगंवत्र भेटकर किया अभिन्नदन।

बलरामपुर। भाजपा संगठन के प्रचार प्रसार पर निकले प्रदेश के प्रचारक कार्यकर्ता अरविंद सिंह व रणविजय सिंह जी के बलरामपुर आगमन पर  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह जी द्वारा स्वागत किया गया  । 
एक जनवरी 2022 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संतकबीर के निवासी रणविजय सिंह व अरविन्द सिंह की यात्रा को हरी झंडी दिखायी थी।
रणविजय सिंह ने कहाकि यात्रा पर निकलने की प्रेरणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पान्डेय से मिली थी।
वह रोज 50 किलोमीटर का सफर तय करते है अब तक दोनों कार्यकर्ता द्वारा साइकिल से 44 जिलो की यात्रा लगभग 13 हजार 50 किलीमीटर पूरी कर चुके है, उनका लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में साईकिल यात्रा के जरिए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार  बलरामपुर से श्रावस्ती गये।
केन्द्र की मोदी सरकार व प्रेदश की योगी सरकार के अब तक के जनहित के कार्यों के पत्रक  का भी वह वितरण कर रहे है।
उक्त अवसर पर जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरुण, जिला कार्यसमिति सदस्य अंशुमान शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।।
उमेश चंद्र तिवारी
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने