प्रदेश में अब तक 54.58 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद
 
 872441 किसानों को किया गया 9285.679 करोड़ का भुगतान

लखनऊः 16 जनवरी, 2023
 
      उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 5458584.13 मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गयी है। इस योजना के तहत अब तक 872441 किसानों को लाभाविन्त किया गया है और 9285.679 करोड़ का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 79902.36 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। क्रय हेतु प्रदेश में खाद्य विभाग व विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा 4431 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 78 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने