सिविल वार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ सम्पन्न
0--प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष, सुरेन्द्र पाण्डेय महामंत्री, उदयशंकर उपाध्यक्ष चुने गए

आनन्दनगर,महराजगंज---फरेन्दा सिविल वार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय महामंत्री,व उदयशंकर चौरसिया उपाध्यक्ष चुने गए। बताया जाता है कि सिविल बार एसोसिएशन फरेंदा के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार व महामंत्री पद के लिए चार उम्मीदवार व उपाध्यक्ष में दो प्रत्याशियी मैदान में रहे। जिसमें प्रेम कुमार सिंह को 60 मत रविन्द्र उपाध्याय को 26मत और रामजीत को 14 मत प्राप्त हुआ था। प्रेम कुमार सिंह नेअपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र उपाध्याय को 34मत से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं सुरेन्द्र पाण्डेय को 43मत और 38मत संग्राम प्रसाद को प्राप्त हुआ था। सुरेन्द्र पाण्डेय 5 मत से शिकस्त देकर महामंत्री के लिए निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार रहे। जिसमें उदयशंकर चौरसिया व सुनील मणि त्रिपाठी रहे। उदयशंकर चौरसिया को 57मत और सुनील मणि त्रिपाठी को 44मत प्राप्त हुआ था। उदयशंकर चौरसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील मणि त्रिपाठी को 13मतो से शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। कोषाध्यक्ष में ओंकार मौर्य को67मत और सर्वैशराय को 31मत प्राप्त हुआ था जिसमें ओंकार मौर्य विजय हासिल की। संयुक्त मंत्री प्रशासन अखिलेश यादव 66मत शशांक त्रिपाठी को 35मत प्राप्त हुआ था। अखिलेश यादव निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद उस्मान अहमद विजय हासिल किया। चुनाव अधिकारियों में विनोद चंद मणि त्रिपाठी सहायक चुनाव अधिकारी देवता पांचू, ज्वाला मणि त्रिपाठी,डीएन मिश्र व जेपी त्रिपाठी,रहे।इन चुनाव अधिकारियों ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी है और चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों से अपील किया है कि सभी प्रत्याशी एक है इस लिए आपसी सहमति और भाईचारा कायम कर सिविल वार एसोसिएशन को मजबूत बनावें। विजयी प्रत्याशियों को सुदेश मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय अरविंद मिश्र प्रदीप श्रीवास्तव, स्कन्द श्रीवास्तव, रामसहाय गुप्ता, सुधाकर पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, शंभू यादव,विनय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रामरूप सांवरकर, उमेश भट्ट, उमाकांत यादव, एसपी दूबे, अनिल मौर्य,इन्द् किशोर चौधरी,व शंभू, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने