उतरौला (बलरामपुर)
लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन मंडल को मांग पत्र सौंपा। उतरौला से राम नगरी अयोध्या के लिए परिवहन निगम की बस चलाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि उतरौला प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है। क्षेत्र के विकास का मूल आधार परिवहन होता है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के चलते परिवहन निगम की सुविधाओं के अभाव के कारण उतरौला पर पिछड़ेपन का दाग लगा हुआ है। वर्ष 1975 से 2005 तक उतरौला से राम नगरी अयोध्या तक परिवहन निगम के 10 बसों का संचालन होता था लेकिन निजी डग्गामार वाहन स्वामियों की मिलीभगत से धीरे-धीरे उतरौला से अयोध्या मार्ग की बसों का संचालन बंद कर दिया गया, और वर्तमान में एक भी बस संचालित नहीं हो रहा है। जिससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों को विकट समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूर्व में एआरएम बलरामपुर एवं गोंडा से वार्ता हुई थी। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया था कि जब नई बसें आएंगी तो संचालित करा दिया जाएगा लेकिन अभी तक बसों का संचालन नहीं हो पाया है। इसके अलावा उतरौला से देवीपाटन तुलसीपुर, सादुल्लाह नगर तक निगम की बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिससे डग्गामार वाहन धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं और जनता का जेब काट रहे हैं।

असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने