खुटहन। रिहायशी छप्पर व सौ बोझ धान‌ जला

खुटहन,जौनपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 
रिहायशी छप्पर व घर के सामने रखा गया सौ बोझ से अधिक धान जलकर राख हो गया। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी संतलाल अपना डेढ़ बीघे धान की फसल काट कर पड़ोसी पूर्णमासी के घर के सामने रखने रखे थे। जिसमें अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। इसी तरह बगल गांव जगबंदनपुर निवासी बब्लू गौतम के रिहायशी छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों को मौके पर पहुंचे तक आग पूरे छप्पर में फ़ैल गई। भीतर रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। अगलगी की दोनों घटनाओं में सत्तर हजार से अधिक के क्षति का अनुमान है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने