श्री धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट


कारागार मंत्री ने प्रधानमंत्री जी को विभागीय कार्यों/उपलब्धियों का 

प्रजंटेशन भी दिया


लखनऊ: 26 दिसम्बर, 2022


भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान विभागीय कार्यों/उपलब्धियों पर तैयार की गयी पुस्तक की एक प्रति भेंट की। उन्होंने विभिन्न जेलों में बंदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पाद जैसे ठाकुरजी की पोशाक, जैन मुनियों के अंगवस्त्र, पटुका, शाल, साड़ी, अलीगढ़ जेल में बने लकड़ी की गदा व शिवलिंग इत्यादि भेंट की। 

श्री धर्मवीर प्रजापति ने मा0 प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान अटल जी की सुशासन के प्रति समर्पण और कार्य के प्रति ईमानदारी को अपना मूलमंत्र बताते हुए अपने विभाग की समीक्षात्मक प्रजंटेशन का प्रस्तुतिकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से चली आ रही जेल मैनुअल में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी किया गया है। महिलाओं को रक्षाबंधन एवं करवाचौथ मनाये जाने की व्यवस्था भी जेल विभाग द्वारा सुनिश्चित की गयी। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सच्चे मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने