पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

लखनऊ संभाग में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही

-उप परिवहन आयुक्त लखनऊ संभाग

लखनऊ: 23 दिसम्बर, 2022

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ संभाग में प्रवर्तन दल द्वारा 22 दिसम्बर, 2022 से 23 दिसम्बर, 2022 सुबह 11ः00 बजे तक प्रवर्तन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। प्रवर्तन अधिकारियों ने लखनऊ संभाग में कुल 72 ओवरलोड मालयानों का चालान एवं 45 वाहनों को बंद करवाया। प्रवर्तन की इस कार्यवाही से 18.03 लाख रूपए प्रशमन शुल्क वसूले गये।
उप परिवहन आयुक्त संभाग ने बताया कि परिवहन मंत्री ने ओवरलोड मालयानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। प्रवर्तन की यह कार्यवाही आगे भी समय-समय पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि 01 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2022 तक कुल 400 ओवरलोड मालयानों का चालान एवं 280 वाहनों को बंद कराते हुए कुल 134.43 लाख रूपए प्रशमन शुल्क लखनऊ संभाग से वसूला गया।
सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने