उतरौला(बलरामपुर)
आदर्श नगर पालिका उतरौला में सफाई के नाम पर हर माह लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद कचरे के निस्तारण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर दिन कई क्विंटल कचरा निकलता है। इसे नगर पालिका शहर से सटे उतरौला पचपेड़वा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे डंप कर रही है। 
निस्तारण के लिए न तो कोई उचित संसाधन है और न ही कार्य योजना। जिससे आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को कचरे की बदबू और मच्छर-मक्खियों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षो बाद भी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अभी तक प्रशासन जमीन तक उपलब्ध नहीं करा पाया है। यह हालत उतरौला नगर पालिका का है। 
वर्षों से हर रोज़ नगरपालिका कर्मीयों द्वारा शहर के 25 वार्डो से निकलने वाले कचरे का उठा कर नगर पालिका सीमा के बाहर उतरौला पचपेड़वा मार्ग पर ग्राम गुरुदयाल डीह के आगे पालापुर के निकट मुख्य मार्ग के दोनों तरफ एकत्रित किया जाता रहा है। अब इसे शहर के और नजदीक गिराया जा रहा है। कचरा के निस्तारण के लिए कोई सुनिश्चित व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका द्वारा कोई अन्य तरीका भी नहीं अपनाया जा रहा है। नगर पालिका यदि अन्य शहरों की नगर पालिका व नगर निगमों से सीख ले तो शहर के इस कचरे का निस्तारण भी किया जा सकता है। वर्तमान में घरों से निकलने वाले कचरा, और नाले-नालियों से निकलने वाली सिल्ट को एक साथ वाहन में भरकर एक ही स्थान पर एक साथ डंप किया जा रहा है। 
इस कारण घरों से निकलने वाले कचरे जैसे सड़ी-गली सब्जियां, खराब खाना, फलों के छिलके आदि कचरे को उपयोगी नहीं बनाया जा पा रहा है। यदि इस कचरे का घरों, सब्जी मंडियों व बाजार से एकत्रित करके एक अलग स्थान पर डंप किया जाए तो इस कचरे का उपयोग कंपोस्ट खाद बनाने में किया जा सकता है।



*इस तरीके से हो सकती है व्यवस्था*

नगर पालिका चाहे तो मुहल्लों में कचरा कलेक्शन के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था कर सकती है, जिससे घरों से निकलने वाले गीले (बायोमैट्रिक) व सूखे (अनबायोमैट्रिक) कचरे को अलग-अलग स्टोर कर सकती है। विकास की तेज रफ्तार में सड़कों के निकट तक लोगों ने आवास बना लिया है। नगर क्षेत्र से हर रोज निकलने वाले कचरे को वर्षों से शहर के सटे उतरौला पचपेड़वा मार्ग पर एकत्रित किया जा रहा है। 
वर्षों से जमा इस कचरे की बदबू और इसमें पनपने वाले मच्छरों-मक्खियों के कारण आस-पास रहने वाले लोगों व राहगीरों को काफी समस्या होने लगी है।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने