परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए है कि कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षा के मानक दुरुस्त रखे जाएं
                                                                 लखनऊ, 03 दिसम्बर 2022

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए है कि यात्रियों को सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु शरद ऋतु में कोहरे के दृष्टिगत नियंत्रित,सुरक्षित बसों के संचालन हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाय जिसमे बसों में निर्धारित क्वालिटी के रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे हुए हो, सभी बसों की विद्युत वायरिंग की दशा ठीक हो, हेडलाइट बैक लाइट टेल लाइट, साइड इन्डीक्टर लाइट एवं हार्न सही दशा में कार्यरत हो।
श्री सिंह ने कहा है कि सभी बसों में आलवेदर बल्ब लगे हुए हो एवं कार्यरत हो, सभी बसो में वाइपर सही दशा में कार्य कर रहे हो एवं बसों के वाइपर आगे ब्लेड की लम्बाई सही हो शीशा भली-भाँति साफ रहे ,सभी बसों के सभी खिड़कियों पर शीशे सही दशा एवं सही साइज के लगे हो तथा शीशे बंद करने एवं खोलने पर यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्री दयाशंकर ने कहा कि सुरक्षित बस संचालन हेतु वाहनों में एसएलडी अवश्य कार्यरत हो, रियर व्यू मिरर लगा हो तथा स्टेयरिंग एवं ब्रेक सिस्टम का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये।उन्होंने कहा कि बसों के आउटशेडिंग के समय एवं मार्ग के अन्य स्टेशनो पर चालको को कोहरे में सुरक्षित संचालन हेतु सावधान रहने हेतु जागरूक किया जाये। ऐसे बस स्टेशन जहाँ पर पूरी रात बसों का आवागमन होता है, रात्रि पाली हेतु सुपरवाइजर की तैनाती की जाय, जिन्हें कोहरे की स्थिति के दृष्टिगत बसों का संचालन यथावश्यक स्थगित/विलम्बित करने हेतु अधिकृत किया जाये।
सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने