डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

प्रेस विज्ञप्ति 

अवध विश्वविद्यालय में महिला आत्मसुुरक्षा के गुर सीखाएं गए

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ तथा महिला अध्ययन केंद्र द्वारा सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओ के लिए आत्म सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला कराटे संघ के सचिव हरिओम मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीक सीखाएं। इनकी सहयोगी प्रशिक्षक याशिनी दीक्षित रहीं। दोनों ने अपर ब्लाक, मीडिल ब्लाक, लोअर ब्लाक चेस्ट पंच कराटे की अलग-अलग सुरक्षात्मक तकनीक के गुर सीखाएं। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई हम अपने मस्तिष्क से जीत सकते है यदि इन तकनीकों का प्रयोग करें। तो 90 प्रतिशत हम वही जीत जाते है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़, अपहरण और हत्या के मामले आये दिन देखने को मिलते है। इसलिए महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीक का गुर सीखना बहुत महत्वपूर्ण है।

        कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने कहा कि सेल्फ डिफेंस तकनीक से अवगत कराया। जिसका उपयोग करके बालिकाएं विषम परिस्थिति से अपने आप को निकाल सकती हैं। महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने कहा कि सेल्फ डिफेंस से बालिकाओं में शारीरिक बौद्धिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है। जिसका उपयोग करके बालिकाएं समाज में हो रहे अपराधों से मुक्ति पा सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सेल की सह समन्वयक डॉ0 मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ0 महिमा चैरसिया, डॉ0 स्नेहा पटेल, डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, इंजीनियर निधी, शालिनी पाण्डेय, श्रेया, विनीता पटेल, सरिता पाठक, गायत्री वर्मा, सरिता भास्कर, निहारिका श्रीवास्तव, सरिता भास्कर, निहारिका श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने