राम कुमार यादव

                         
जिले के दो विद्यार्थी राज्य स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित


बहराइच 19 दिसम्बर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण के लिए जनपद बहराइच से 02 विद्यार्थियों के ग्रुप का चयन किया गया है। जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस डॉ नंद कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में तीसरी जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 10 नवंबर 2022 को सैनिक इंटर कॉलेज बहराइच के सभागार में किया गया था। जिसमें जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने ‘आओ अपने परितंत्र को जाने’ विषय से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का आकलन और उनके सापेक्ष वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए अपने-अपने अनुभव पत्र प्रस्तुत किए गये थे। 
निर्णायक मंडल द्वारा सीनियर ग्रुप में से बैरोज ब्लू बेल्स इंटर कॉलेज बहराइच के छात्र आयुष जायसवाल व मदनी महमूद तथा जूनियर ग्रुप से बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बहराइच की छात्रा अनुष्का पांडे व आस्था सिंह के ग्रुप का कमेटी ने राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण करने के लिए चयनित किया है। जिला समन्वयक डा शुक्ल ने बताया की राज्य स्तर पर इस बार प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण ऋषिकुल पतंजलि विद्यालय इलाहाबाद में 24 से 26 दिसंबर 2022 के मध्य आयोजित किया जा रहा है तथा राज्य स्तर से चयनित बच्चों का प्रस्तुतीकरण राष्ट्रीय स्तर पर 27 से 31 जनवरी के मध्य अहमदाबाद में होगा।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने