जौनपुर। सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल
                   
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौपेड़वा सुजीयामऊ मार्ग पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना राम लखन इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर हुई।
            
ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात वाहन सुल्तानपुर की तरफ से आ रही थी। घटना सुबह पांच और छह बजे के आस पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोल पम्प के मालिक मनोज सिंह अपने घर चुरावनपुर से अपने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर चढ़े वैसे ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बक्शा थाना क्षेत्र के खुशहुपुर निवासी रोहित यादव पुत्र रामलखन यादव व गुड़वान यादव पुत्र श्यामा यादव को भी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से रौंद दिया। रोहित यादव की मौके पर मृत्यु हो गई। वही दूसरी तरफ मनोज सिंह व गुणवान यादव घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। लोगों का कहना है कि रोहित यादव व गुड़वान यादव लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस प्रशासन पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने