मथुरा।। 
वृन्दावन।सेवाकुंज गली स्थित श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में प्रख्यात गौडीय संत श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज का 12 वां तिरोभाव महोत्सव संतों - विद्वानों व भक्तों की उपस्थित में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः काल महाराजश्री की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया।साथ ही भजन संकीर्तन का भी आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत संगोष्ठी में श्रील भक्ति वेदांत स्वामी मधुसूदनाचार्य गोस्वामी महाराज (विश्वबन्धु) व श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि हमारे सदगुरुदेव श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज गौडीय सम्प्रदाय की बहुमूल्य निधि थे।उन्होंने गौडीय सम्प्रदाय के संस्कृति व बांग्ला भाषा में लिखे 100 से भी अधिक ग्रंथों का हिन्दी में अनुवाद किया।बाद को इन ग्रंथों का विश्व की विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुआ।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने व प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज की गौडीय सम्प्रदाय के लिए अनेकों देनें हैं।उनके द्वारा मथुरा में श्रीकेशव गौडीय मठ और वृंदावन में श्रीरूप सनातन गौडीय मठ व श्रीकेशव गौडीय मठ आदि की स्थापना की गई।
भक्ति वेदांत साधु महाराज व भक्ति वेदांत दामोदर महाराज   ने कहा कि श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज अनेकानेक सद्गुणों की खान थे।बरसाना के प्रख्यात संत व वाणीकार नारायण भट्ट ने महाराज श्री की विद्वत्ता व संतत्व से प्रभावित होकर उन्हें "योगाचार्य" की उपाधि से अलंकृत किया था।
तिरोभाव महोत्सव में भक्ति मयूर भिक्षु महाराज, स्वामी गोकुलानंद महाराज, तमाल कृष्ण ब्रह्मचारी, गोविंद महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,ध्रुव गोस्वामी महाराज, महंत मधुमंगल शरण शुक्ल, ,प्रेम प्रदीप दास, रविकुमार शर्मा, राजू व राधा नाथ दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने