मथुरा।।
वृन्दावन।स्वाभिमानी भारत विकास संघ (पंजी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक में संघ की संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मांडवी मिश्रा के द्वारा नगर के प्रख्यात धर्मगुरु पंडित रामनिवास गुरुजी को राष्ट्रीय संरक्षक का पदभार दिया गया है।साथ ही उनसे पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की विश्वव्यापी लीलाओं व गाथाओं के संकलन एवं विश्वभर में प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग व मार्ग दर्शन प्रदान करने की कामना की गई है।
प्रख्यात धर्मगुरु पंडित रामनिवास गुरुजी के स्वाभिमानी भारत विकास संघ (पंजी) के राष्ट्रीय संरक्षक  बनने पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ,ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उप-संचालक (सूचना व जनसंपर्क) टी.पी. त्रिपाठी, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज,सनातन संस्कार धाम के अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी,ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा, कल्पतरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मरत्न स्वामी बलरामाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, उड़िया बाबा आश्रम के प्रभारी आचार्य कुलदीप दुबे,श्रीराधा सनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभु से उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने