जौनपुर। मारपीट व पथराव कर चार को किया घायल

जौनपुर। जिले में जफराबाद में एक पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस विवाद के सामने आने के बाद दो पक्षों में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। जबकि वारदात के दौरान दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज भी किया जा रहा है और मेडिकल के बाद विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। 
         
जफराबाद के सरैया भूलेमऊ गांव में रविवार को सुबह पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ, ईंट पत्थर चले। एक पक्ष के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी कुंवर पांडेय व सैफ अहमद से पड़ोस के सतेंद्र यादव तथा मनोज गुप्ता का एक मुकदमे को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। तीन चार दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई थी।रविवार को दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कुछ देर में छतों से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। ईंट पत्थर से एक पक्ष की रेनू पत्नी मनोज गुप्ता,मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता, विपिन गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता,अंकित पुत्र मनोज गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोज की हालत काफी नाजुक है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय, गौराबादशाहपुर के प्रभारी लालबहादुर सिंह सहित काफी फोर्स सहित पहुंच गई। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष के तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने