मुंगराबादशाहपुर। बारात देखने गई मासूम के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज
             
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात देख रही आठ साल की बालिका के साथ खेत मे दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका को मेडिकल के लिए जौनपुर भेज दिया गया है।
          
बताया जाता है कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात आई थी गांव की ही एक आठ साल की बालिका भी बारात देखने गई थी। देर रात तक बालिका अपने घर नही पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नही मिली। सुबह भोर मे बालिका बेहोशी की हालत मे एक खेत मे मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गये। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ दे बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगो से जानकारी ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परिक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत सीओ मछलीशहर अतर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से जानकारी ली और त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने