धर्मवीर प्रजापति ने फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
लखनऊः 04 नवम्बर 2022
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने फिरोजाबाद पर देवोत्थान एकादशी व तुलसी विवाह के पावन अवसर पर प्रजापति सर्व समाज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में श्रीमती प्रेमवती देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय सांती रोड आयोजित सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में सहभागिता की, जिसमें 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। उन्होंने इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद करते हुए उनको नये जीवन की शुभकामनाएं दी।
श्री प्रजापति ने सामुहिक विवाह के अवसर पर सभी 21 जोड़ों को जीवनोपयोगी 51 प्रकार की अलग अलग वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां एक नहीं दो परिवारों को साथ लेकर चलती हैं। एक ओर जहां वे अपने माता-पिता का ख्याल रखती हैं, वहीं विवाह के बाद बेटी अपने पति अपने सास-ससुर और पूरे कुटुंब की देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी से करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समाज को महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य कार्य को पूर्णतः बंद करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए।
श्री प्रजापति ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि कन्याधन ही सबसे बड़ा धन है इसलिए बालिकाओं के जन्म पर उत्सव मनाए और साथ ही उन्हें भी लड़कों के बराबर पढ़ाई और सामाजिक क्षेत्रों में बराबरी का मौका दें। इससे सकारात्मक समाज का निर्माण होगा और देश प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि जो माता-पिता निर्धन है और अपनी बेटी का विवाह करने में असमर्थ हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा एवं विवाह तक लाभ पहुँचाया जा रहा है।
श्री प्रजापति ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के महिलाओं के सशक्तीकरण एवं स्वालम्बन के लिए कार्य किया जा रहा है। कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओे जैसी योजनाएं बेटियों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है। साथ ही सरकार बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की ओर विशेष ध्यान दे रही है। 
सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने