सुजानगंज। खंड विकास अधिकारी के उपेक्षा का शिकार हो रहे गांव के किसान


ब्लॉक मुख्यालय से लेकर गांव के किसानों की फसलो को हजम कर रहे आवारा पशु

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय सुजानगंज पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। आवारा पशु ब्लॉक मुख्यालय से लेकर खंड विकास अधिकारी के निवास की भी रखवाली करते नजर आएंगे। जो अधिकारी अपने विकासखंड की सुरक्षा नहीं करवा सकता वह गांव के किसानों की आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की गारंटी कैसे दे सकते है। क्षेत्र में कई गौशाला होने के उपरांत गांव के किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने में नाकामयाब हैं जो किसान इतनी लागत के बावजूद अपनी फसलों को तैयार करता है उसे झुंड के रूप में आकर आवारा पशु बीघे का विश्वा (खा जाना)बनाने में देर नहीं कर रहे। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार अथवा केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रहे है पर वे सभी योजनाये सुजानगंज ब्लाक मे कागजों पर कार्यरत है। सुजानगंज ब्लाक खंड विकास अधिकारी सचिन भारती के उपेक्षा का शिकार होते हुए किसान अपने हो रहे नुकसान के ऊपर आंसू बहाने को मजबूर हैं। अरविंद कुमार सरोज ,ध्यान चंद यादव, मुन्ना सिंह के साथ कई ग्रामसभा के किसानों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया सरकार एक तरफ हम सब किसानों के भले के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है किसी भी गांव में कोई भी आवारा पशु नही दिखना चाहिए। पर हमारे सुजानगंज ब्लॉक के अधिकारी हमारे दुख दर्द भागीदार बनने की जगह नमक छिड़क रहे हैं हम सब अपना दुख दर्द किस से कहें जो अधिकारी अपने विकासखंड मे आवारा पशु पाल रखे हैं वह हमारे दुखों का निवारण कैसे कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों से हम उम्मीद करते हैं कि हमारे दुख दर्द को समझते हुए आवारा पशुओं से हमें निजात दिलाएं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने