निकायों में 01 दिसम्बर से चलेगा 75 घंटे का साफ-सफाई एवं कूड़ा सफाई का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ’प्रतिबद्ध: 75 जिला, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान चलेगा
अभियान में प्रदेश के 750 निकायों के कूड़ा स्थलों को साफ कर पार्क, उद्यान व सेल्फी प्वाइन्ट बनाये जायेंगे
डेडीकेटेड कमान्ड कन्ट्रोल सेंटर से की जायेगी अभियान की सत्त मॉनीटरिंग
30 नवम्बर तक चले नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के मिले बेहतर परिणाम
नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक व श्रेष्ठ बनाने का कार्य निरन्तर चलता रहेगा
- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा
लखनऊ: 30 नवम्बर, 2022
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ’प्रतिबद्ध: 75 जिला, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान प्रदेश के 75 जिलों की 750 निकायों के कूड़ा स्थलों (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स) को साफ करने एवं सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर, 2022 तक 75 घंटे का विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान कूड़ा वाले स्थानों का साफ कर वहां पर सौन्दर्यीकरण करने के साथ पार्क एवं उद्यान विकसित किये जायेगे। लोगों को बैठने के खूबसूरत स्थान बनाये जा सकेंगे तथा कुछ खास जगहों को डिजाइन कर सेल्फी प्वाइन्ट भी बनाया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए इसकी डेडीकेटेड कमान्ड कन्ट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) से इसकी सतत मॉनीटरिंग की जायेगी।
नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने आज अपने 14, कालिदास आवास में प्रेस वार्ता करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों से बताया कि नगरीय जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा पर्यावरण को जीवन के अनुकूल बनाने के लिए सत्त प्रयत्न किये जा रहे हैं। इसके लिए शहरों की साफ-सफाई, कूड़े के निस्तारण एवं गंदे स्थानों का सौन्दर्यीकरण करने, पार्कों एवं उद्यानों का निर्माण, तालाबों, झीलों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नाले नालियों व सीवरेज की व्यस्थित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे लोगों को संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियों से राहत मिलेगी और उनका जीवन श्रेष्ठ बनेगा।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा अभियान सभी निकायों में चलाया गया और इसके बेहद सार्थक परिणाम आये हैं। लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिला है और उनकी समस्याओं में कमी आई है। नगर सेवा पखवाड़ा के दौरान जल निकासी, सड़को के गड्डा मुक्ति एवं संचारी रोग व मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा फागिंग कराने पर विशेष जोर दिया गया।


सम्पर्क सूत्र- सी0एल0 सिंह

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने