करंजकला। भारतीय नारी कल, आज और कल" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

उच्च तकनीकी शिक्षा से लैश इस युग में बदलाव की बयार बह रही है आने वाला कल महिलाओं का है - आशुतोष गुप्ता

करंजाकला,जौनपुर। साकारी पी जी कॉलेज मिहरावा,जौनपुर में मंगलवार प्राचीन इतिहास विभाग व राजनीत विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे "भारतीय नारी कल, आज और कल" पर अभिभावकों ने खुलकर चर्चा किया। 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर वंदना दुबे ने कहा की प्राचीन भारत में महिलाओं को समानता का अधिकार था उन्हें चिंतन मनन करने की स्वतंत्रता थी। धीरे धीरे समय के साथ नारी जीवन में असमानता आ गई। वक्ता डाॅ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिला जीवन पर पितृसत्ता का प्रभाव है समय के साथ अभी बहुत कुछ बदलाव अपरिहार्य है यह सभी मानवता के हित में है। संगोष्ठी के संरक्षक महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने प्राचीन भारत में नारियों की स्थिति का प्रकाश डालते हुए कहा कि  प्राचीन भारत में स्त्री को प्रतिष्ठा प्राप्त थी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर आशुतोष गुप्ता ने नारी शिक्षा को अपरिहार्य बतलाया उन्होंने कहा कि उच्च तकनीकी शिक्षा से लैश इस युग में बदलाव की बयार बह रही है आने वाला कल महिलाओं का है। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पुष्पा सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया एवं विषय परिचय डॉक्टर संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आशुतोष गुप्ता,  प्रोo पुष्पा सिंह, प्रोo मुक्ता राजे, डॉo राज बहादुर यादव, डॉo अरविंद कुमार सिंह, डॉo विकास सिंह, डॉo रविकांत सिंह, डॉo शिव कुमार यादव, डॉo,   शिव प्रताप सिंह, डॉo नितेश यादव, डॉo तारकेश्वर सिंह, डॉo राघवेंद्र कुमार, डॉo मनोज कुमार सोनकर, डॉo संजय कुमार शर्मा, डॉo संजय सिंह, डाo बृजेश कुमार श्रीवास्तव, श्री सूरज गुप्ता एवं श्री अर्जुन यादव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने