उतरौला(बलरामपुर)उतरौला में बाढ़ के कहर के आगे सभी बेबश हैं। आज उतरौला के मोहल्ला आर्य नगर स्थित कांशीराम कालोनी मोहल्ला आर्य नगर के घोसीयाना व आस पास के घरों में भी बाढ़ का पानी पहुंचा है।
 काशीराम कॉलोनी वासियों के लिए भोजन की भी समस्या आ गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां प्रशासन लोगों तक मदद पहुंचा रहा है, वहीं उतरौला नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता  लोगों की मदद करने में जुट गए हैं।
अनूप चंद्र गुप्ता ने बाढ़ से घिरे काशीराम कालोनी वासियों, पटेल नगर, गांधी नगर,हाटन रोड, कश्यप मोहल्ला, सुभाष नगर आदि स्थानों 
 पर लंच पैकेट में पका पकाया गर्म ताज़ा भोजन वितरित किया। वह अपने वाहन में भोजन लेकर कालोनी पहुंचे। और सभी को भोजन वितरित किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब तक लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं वह उनकी मदद करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से कुशलक्षेम जाना तथा इस विषम परिस्थितियों में धैर्य व साहस से काम लेने की बात कही।
उनके द्वारा बाढ़ पीड़ितों को पका पकाया भोजन राहत सामग्री  वितरित की जाती है
इस दौरान सतीश कुमार गुप्ता, अमरचंद गुप्ता, मनोज सिंह, राजकुमार उर्फ पांडे, नीरज गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने