जौनपुर। राजकुमार सेठ बने अध्यक्ष, मधुसूदन बैंकर महामंत्री व वीरेंद्र सेठ कोषाध्यक्ष
 
जौनपुर। जौनपुर सराफा एसोसिएशन की आम सभा नन्हे लाल वर्मा की अध्यक्षता में सुटहट्टी चौराहा पर स्थित बैंकर प्लाजा में हुई जहां सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात महामंत्री द्वारा पिछली कार्यवाही पढ़ा गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया।
           
इसके बाद महामंत्री ने एजेण्डा अनुसार एचयूआईडी पर विस्तृत रूप से साहूकारी एक्ट पर लोगों को जागरूक किया। सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पूर्व आमसभा में संरक्षक मण्डल द्वारा नये पदाधिकारियों के सम्बन्ध में मांगे गए आवेदन के आधार पर राजकुमार सेठ (मेढा वाले) अध्यक्ष, एक दशक से महामंत्री के दायित्व को बखूबी निभा रहे मधुसूदन बैंकर पुनः महामंत्री व वीरेन्द्र सेठ हनुमान घाट कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उपरोक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए हर्ष ध्वनि के साथ अपना समर्थन दिया। नवचयनित अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये सभी के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने का अपना संकल्प व्यक्त किया। इसके बाद नन्हे लाल वर्मा ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग के प्रति आध्वस्त करते हुये कहा कि संगठित संगठन ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसी क्रम में संरक्षकगण शिवकुमार प्रधान, दयाराम सेठ, मानिक चन्द्र सेठ, अरविंद बैंकर ने विचार व्यक्त किया। 
         
इस अवसर पर संजय सेठ जेब्रा, निरंजन वर्मा, सुनील सेठ, रामरतन सेठ, मनोज साहू, कृष्ण कुमार सेठ, विनोद सेठ, राजकुमार सेठ, राजीव कुमार, श्याम बाबू सेठ, सिद्धार्थ साहू, शेख अयाज, मो. समीर, सचिन सेठ, हरेराम केसरवानी, कृपानाथ सेठ, राजेश सेठ, शम्भू नाथ सोनी, शुभम वर्मा, अनिल वर्मा, संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष सेठ, अजीत सोनी, दीपेन्द्र सेठ, सजंय वर्मा, राज साहू, मनोज कुमार, राजेश सेठ, सहरू साव, विनोद साहू, विक्रम मौर्य, दिनेश वर्मा, रविन्द्र सेठ सहित सैकड़ों सराफा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने