जनपद महराजगंज:

के नौतनवा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनर्लिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मुख रूप से चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय सहारा अखबार के व्यूरो जगदीश गुप्त मुख्य चुनाव अधिकारी,हिंदी दैनिक आज अखबार व्यूरो सुनील अग्रवाल व रवि त्रिपाठी के देखरेख में गहमा गहमी के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरु हुआ। शुरू में अध्यक्ष पद के दावेदार तीन प्रत्याशी थे। अतुल जायसवाल,आलोक जोशी,गुलाम मुस्तफा इद्रशी,आलोक जोशी। काफी मान मनैवल के बाद श्री इद्रीशी ने अपना प्रचा उठा लिये। दोनों लोगों के बीच आपसी सहमती न होने के कारण चुनाव अधिकारी ने अतुल व अलोक जोशी के बीच मतदान करा दिये। जिसमें अतुल जायसवाल को 14 मत  और आलोक जोशी को 11 मत मिले।

मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश गुप्त ने अतुल जायसवाल को विजई घोषित कर दिया । जनर्लिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा के चुनाव में तहसील अध्यक्ष अतुल जायसवाल व बरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा इद्रीशी,उपाध्यक्ष अरविंद्र मिश्रा,महामंत्री विनोद पटवा,व दिनेश जायसवाल,संगठन मंत्री सुनील शर्मा, आयव्य निरीक्षक बृजेंद्र पांडे,कोषा अध्यक्ष अशोक गुप्त,सदस्यों में संदीप जायसवाल,गोविंद सहानी,बद्री प्रसाद अग्रहरी, पवन विश्कर्मा,मोहम्मद शकील सिद्दीकी,साविर अख्तर को निर्वाचित घोषित किये गये। ज्ञात रहे कि अतुल जायसवाल पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने