मुख्यमंत्री का जनपद अलीगढ़ भ्रमण

मुख्यमंत्री ने लगभग 450 करोड़ रु0 की 64
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

लोकार्पित परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी मिशन
के अन्तर्गत निर्मित हैबिटैट सेण्टर भी शामिल

हैबिटेट सेण्टर स्व0 श्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा

हैबिटेट सेण्टर में स्थापित कण्ट्रोल रूम से पूरे सिटी की ट्रैफिक को भी
नियंत्रित किया जा सकेगा, सेफ सिटी के अन्तर्गत यह सेण्टर
बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा

जनपद अलीगढ़ में देश का पहला एयरक्राफ्ट मेण्टीनेंस,
रिपेयर एण्ड ओरवरहॉल सेण्टर (एम0आर0ओ0) स्थापित किया जाएगा

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश
में विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही: मुख्यमंत्री

योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के प्राप्त हो रहा है

डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका
विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास को चरितार्थ कर रही

अलीगढ़ में उ0प्र0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का एक नोड विकसित
किया जा रहा, आने वाले समय में जनपद अलीगढ़ रक्षा उपकरणों
के उत्पाद और एक्सपोर्ट हब के लिए जाना जाएगा

प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अलीगढ़ में राजा महेन्द्र
प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में एम0आर0ओ0 से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण तथा डिग्री एवं टेªड शुरू किए जाएंगे, विश्वविद्यालय में डिफेंस
स्टडीज़ के उन्नत पाठ्यक्रम संचालित होंगे, इससे स्थानीय
युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे

जनपद में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत डेªनेज सिस्टम को बेहतर किया जा रहा

राज्य सरकार टी0बी0 से ग्रसित व्यक्ति के बेहतर
खानपान के लिए 500 रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही

 
प्रदेश के युवा को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के
लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही


लखनऊ: 15 अक्टूबर, 2022

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अलीगढ़ में लगभग 450 करोड़ रुपये की 64 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पित परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत हैबिटेट सेण्टर शामिल है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास किसी भी सरकार की प्राथमिकता होती है, लेकिन जब विकास कार्यों में आमजन की सहभागिता होती है तो विकास की रफ्तार और भी तेज हो जाती है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश में विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आधारभूत अवसंरचना का निर्माण, लोक कल्याण की विभिन्न योजनाएं, युवा उत्थान तथा मातृ शक्ति के सशक्तीकरण इत्यादि विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के प्राप्त हो रहा है। डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास को चरितार्थ कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत निर्मित हैबिटैट सेण्टर में कॉन्फ्रेंस रूम व एक ऑडिटोरियम स्थापित किया गया है। साथ ही, यहां स्थापित कण्ट्रोल रूम से पूरे सिटी की ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। सेफ सिटी के अन्तर्गत यह सेण्टर बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। इस सेण्टर में 170 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। यहां अच्छे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होंगे। यह हैबिटैट सेण्टर विकास की एक नई कहानी कह रहा है। इसे स्व0 श्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा। स्व0 श्री कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सुशासन एवं सुरक्षा का बेहतर वातावरण स्थापित किया था तथा अलीगढ़ के उत्पाद को विशिष्ट पहचान दिलायी थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के माध्यम से सभी जनपदों के स्थानीय उत्पादों को देश में आगे बढ़ा रही है। हम सभी प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं कि अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का एक नोड विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में जनपद अलीगढ़ रक्षा उपकरणों के उत्पाद और एक्सपोर्ट हब के लिए जाना जाएगा। इससे यहां के रोजगार में वृद्धि होगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही, गरीब एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत डेªनेज सिस्टम को बेहतर किया जा रहा है तथा लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही, समग्र विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद अलीगढ़ में देश का पहला एयरक्राफ्ट मेण्टीनेंस, रिपेयर एण्ड ओरवरहॉल सेण्टर (एम0आर0ओ0) स्थापित किया जाएगा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में एम0आर0ओ0 से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण तथा डिग्री एवं टेªड शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में डिफेंस स्टडीज़ के उन्नत पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों, अव्यवस्था, अराजकता, कुपोषण व संक्रामक बीमारियों के खिलाफ समाज को मिलकर लड़ना होगा। टी0बी0 जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे तथा नियमित समीक्षा करते हुए लोगों को जागरूक करना होगा। राज्य सरकार टी0बी0 से ग्रसित व्यक्ति के बेहतर खानपान के लिए 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। राज्य में पोषण मिशन के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश का युवा तकनीकी रूप से सक्षम हो, इसके लिए राज्य सरकार स्नातक/परास्नातक स्तर के युवाओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्ट फोन प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश के युवा को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अलीगढ़ में असमय बारिश से किसानों की नष्ट हुई फसल का आकलन कराकर प्रदेश सरकार किसानों को समुचित रूप से मुआवजा प्रदान करेगी। प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों तथा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। डबल इंजन की सरकार सभी के कल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्यों की धनराशि का इस्तेमाल ईमानदारी के साथ हो। देश एवं प्रदेश के विकास में आमजन की भागीदारी आवश्यक है। हम सभी को ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी देश एवं प्रदेश सशक्त एवं सामर्थ्यवान बनेंगे।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री श्री अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’, संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री जसवन्त सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  
--------


--
--

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने