मथुरा।।
आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार समिति के कार्यालय मयूर विहार में महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगतसिंह के 115वे जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमर सिंह बड़गुजर ने आजादी के दीवाने को नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया तथा जिलाध्यक्ष चौधरी भगतसिंह ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की शहादत को नमन करते हुए उनकी वीर गाथा सुनाई जिसके बाद बृजप्रान्त के सचिव नरेश चौधरी ने शहीद भगत सिंह के विचारों को बताते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनका अनुसरण करने की बात कही तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन सैनी जी ने भी भगतसिंह जी के इन्कलाब के नारे का ज़िक्र करते हुए उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम के पश्चात नव नियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमर सिंह बड़गुजर जी व किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चेतन कृष्ण सिंह जी का जिलाध्यक्ष भगतसिंह व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनबारी लाल भरंगर द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की तथा बृजप्रान्त के अंतर्गत आगरा में प्रदेश प्रभारी माननीय सांसद भैया संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। उक्त दोनों कार्यक्रमों में महासचिव गिर्राज कटारा, सचिव एवं संगठन विस्तार समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज जी,सचिव चंद्रशेखर मिश्रा जी, विजय सिंह जी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल जी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मल शर्मा जी,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज जी, यूथ के पूर्व उपाध्यक्ष अंकित चौधरी जी,बड़े भाई हरिश्चन्द्र चौधरी, बड़े भाई राजू चौधरी, भाई रणदीर चौधरी,लक्ष्मण कश्यप जी, संजय शर्मा जी,सुधीर वर्मा जी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने