खेतासराय। ताला बन्द कर बच्चे के संग पिता फरार

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के एक गांव में एक पति अपनी पत्नी को घर से बाहर कर ताला लगाने के बाद दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गया। अपने दुधमुंहे बेटे को स्तनपान कराने के लिए बच्चे की मां तीन दिन से भूखी प्यासी घर के दहलीज पर तड़प रही है। पुलिस उसके पुत्र को वापस कराने की कोशिश कर रही है। मवईं गांव की अंजू चौहान के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा अनंत चार वर्ष और छोटा बेटा आयोग 12 माह का है। आरोप है कि उसके पति और सास ससुर दहेज को लेकर अंजू पर दबाव बना रहे थे। तीन दिन पहले ससुराल वाले घर में ताला लगाने के बाद उसके दुधमुंहे बच्चे समेत दोनों बेटों को लेकर घर से फरार हो गए। तीन दिन से अंजू गांव के कुछ लोगों के सहयोग से घर के बाहर रह रही है। अपने मासूम बेटे को न पाकर वह परेशान है। घर के दहलीज पर बैठी मां अपने दोनों बेटों के लिए तड़प रही है। उसने बेटों को पाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। 
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रकरण की जानकारी हुई है। मामला पारिवारिक विवाद है। महिला के सुसराल वालों से उसके पुत्रों को वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने