जौनपुर। सुभासपा के सावधान यात्रा की बड़ी तैयारी

जौनपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सावधान यात्रा की तैयारी को लेकर जलालपुर में बड़ी बैठक आहुति की गई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डॉ बलिराज राजभर ने बताया कि सावधान यात्रा के विभिन्न जनपदों से होते हुए दिनांक 10 अक्टूबर को विधानसभा जफराबाद के जलालपुर के प्रांगण में विशाल रैली का रूप लेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी उक्त रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से लगने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह के द्वारा सभी विधानसभा व ब्लाक अध्यक्षो को रैली में कार्यकर्ताओं के आने जाने की संख्या व ब्यवस्था की समीक्षा किया गया। 

डॉ सिंह ने कहा कि सुभासपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बड़ी पार्टी है और सुभासपा ही फ्री पढ़ाई, फ्री सिंचाई व फ्री दवाई की मांग करती है। संचालन प्रदेश मंत्री हरिलाल राजभर और आभार जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महासचिव डॉ सुनील राजभर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अफजल खान, ब्यापार मोर्चा अध्यक्ष पुजारी राजभर, किसान मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र राजभर के साथ ही मोतीलाल राजभर, रूपेश राजभर,गुलाब सोनकर , गुड्डू सरोज, ईरशाद अंसारी, सांस्कृतिक जिलाध्यक्ष अरविंद राजभर, गुलाब शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने