भारत एक विविधताओं वाला देश हैं- शेफाली सिंह


हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया


          गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकरनगर।  रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में  हिंदी दिवस के पावन अवसर पर हिंदी भाषा की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षक प्रोफेसर शेफाली सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत एक विविधताओं वाला देश है और हिंदी देश के सभी लोगों को जोड़कर रखने में अहम भूमिका निभाती है।वर्तमान परिस्थिति में भारत के विकास के साथ साथ हिंदी  भाषा का महत्व बढ़ना भी निश्चित है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है और इसके महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है वहीँ हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। 
         मुख्य वक्ता के रूप में डॉ  विश्वनाथ द्विवेदी ने हिंदी के व्यापकता एवं ग्राह्यता पर विस्तार से चर्चा की ।दुनिया में बोले जाने वाली लगभग 2800 भाषाओं में हिंदी तीसरे स्थान पर बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। डॉ  द्विवेदी ने कहा कि निज भाषा के बिना राष्ट्र उन्नति संभव नहीं है।भाषा के स्वरूप एवं क्षेत्र बातचीत करते हुए उन्होंने दुनिया की सबसे बडी भाषा के रूप में हिंदी को प्रतिस्थापित किया । हिंदी में तद्भव, तत्सम, देशज और विदेशी चार प्रकार के शब्द हैं। दुनिया की सबसे उदारवादी भाषा हिंदी है। इसके विकास के लिए पुरुषोत्तम दास टंडन,डॉ संपूर्णानंद, काका कालेलकर, स्वामी श्रद्धानंद  महात्मा गांधी, नेहरू, राम चंद्र शुक्ल, प्रताप नारायण मिश्र,आदि उल्लेखनीय योगदान रहा। द्विवेदी ने चुनौतियों तथा दिशा और दशा पर चर्चा की। संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय  के मुख्य शास्ता अरविंद्र कुमार वर्मा ,डॉ राजेश यादव,रवीन्द्र कुमार वर्मा, डॉ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉअतुल कनौजिया ,डॉ महेंद्र, श्री चंद्रभान, श्रीमती विजयलक्ष्मी,डॉ सीमा यादव ,डॉ मनोज गुप्ता डॉ पूनम ,संगीता ,बी प्रिया,सुश्री सीता ,डॉ भानु प्रताप ,डॉ बी.पी. सिंह श्री संतोष कुमार , सतीश उपाध्याय एवं अवधेश नंदनी उपस्थित रही।
खबरों विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने