अंबेडकर नगर ÷ मंगलवार को भाजपा ने जनपद में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण की योजनाओं का लाभ पाए लोगों से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम शुभ कामना पत्र लिखाने का कार्यक्रम चलाया।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जनपद में जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशन में आभार पत्र लिखाने का कार्य जनपद के 23 मंडलों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनसे मोदी जी को शुभ कामना पोस्ट कार्ड पर लिखा कर डाक घरों में पोस्ट कराया।
        अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के शिव बाबा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला मंत्री विनय पाण्डेय,डाक्टर संतोष सिंह के साथ लाभार्थियों से मिलकर शुभ कामना पत्र लिखवाने के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने देश की गरीब परिवारों को आवास,शौचालय,फ्री बिजली और गैस कनेकशन का लाभ सहित जनता को भाजपा सरकार ने यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरे देश से जोड़ने वाली 341 किमी लम्बे 6 लेन चौड़े एक्सप्रेस वे का निर्माण किया है जिसका लाभ अंबेडकर नगर की जनता को भी मिल रहा है।स्वामित्व योजना( घरौनी) चला रही है।अब तक लगभग 1500 गांवों में 23 लाख 455 लोगों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख आनलाइन वितरित किया गया है।
          जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने लाभार्थियों से पत्र प्राप्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना में लगभग 43.16 लाख माताएं,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत2 करोड़ 15 लाख बेटियां लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु के खाता धारकों को 330 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2लाख रुपए का जीवन बीमा कवर दिया जिसके कारण लगभग 65 लाख लोग लाभ प्राप्त कर चुके हैं।इसी प्रकार अन्याय योजनों का लाभ हमारे भाई बहन प्राप्त कर रहे हैं।
               भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधान मंत्री को भेजे जाने वाले शुभ कामना पत्र कार्यक्रम के जिला संयोजक पंकज वर्मा के माध्यम से जिला भाजपा द्वारा 23 मंडलों में 1000 हजार पोस्ट कार्ड,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा 500, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने 100,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद 100,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह द्वारा 200 पोस्ट कार्ड सहित सभी भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा शुभ कामना लाभार्थियों से लिखवा कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने