संवाददाता रणजीत जीनगर
जालोर - भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी रोहट पाली में दिनांक 04 से 10 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जायेगी। जिसकी तैयारी रिव्यू बैठक जिला कलेक्टर निशांत जैन ने लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिसमें जालोर जिले के स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार पूर्ण तैयारी के साथ सम्मिलित होगे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी कलेण्डर का विमोचन भी किया। राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार 200 स्काउट एवं 100 गाइड कुल 300 स्काउट गाइड जिले से सम्मिलित होगे। जिनकी तैयारी ग्रुप एवं स्थानीय संघ स्तर पर जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार करवाई जायेगी। 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के बिन्दू संख्या 44 के तहत हो रही है। इस जम्बूरी के भव्य आयोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने 24. 70 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है।
बैठक में प्रारम्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मुख्य आयुक्त टी. आर. मीना एवं सी.ओ. स्काउट एम.आर.वर्मा ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और इस जम्बूरी में राष्ट्रीय स्तर से 33000 स्काउट गाइड एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर से 1500 स्काउट गाइड सम्मिलित होगें। जिसकी तैयारिया रोहट पाली में चल रही है। राजस्थान में यह जम्बूरी 66 वर्ष बाद माननीय मुख्यमंत्री महोदय अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्य
संचिव व स्टेट शीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के अथक प्रयासों से आयोजित हो रही है। 17 जम्बूरी जो पूर्व में आयोजित हुई है। उन सभी में राजस्थान प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। इस जम्बूरी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जिसमें स्टेट गेट स्काउट गाइड, व्यायाम प्रदर्शन, लोक नृत्य, कलर पार्टी, स्काउट गाइड कला का प्रदर्शन, मार्च पास्ट, बैण्ड प्रदर्शन, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, झांकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी फूड प्लाजा, राज्य का प्रदर्शन, मनोरंजनात्मक ( मस्त मजा मण्डी), साहसिक गतिविधया, सामुदायिक सेवा कार्य, राजस्थान दिवस, पतंग उडाना, योगा, प्रश्नोतरी क्वीज कार्यक्रम, ग्लोबल डवलपमेन्ट विलेज (सीख जिन्दगी के लिए) स्किल-ओ-रामा कैम्प क्राफ्ट, शिविर ज्वाल केम्प फायर
इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मा.शि. मुख्यालय चुन्नीलाल परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. मुख्यालय श्रीराम गोदारा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह राठौड व स्थानीय संघ जालोर के सहायक सचिव कपिल मुदगल उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने