बदलापुर। कंपोजिट विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

बदलापुर,जौनपुर। विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय बडेरी में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा पूर्वी उपाध्याय एवं मानवीय उपाध्याय को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान, भूमि उपाध्याय को द्वितीय स्थान तथा अंशिका मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नाग पंचमी की पूर्व आयोजित इस प्रतियोगिता में नाग पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्त, डॉ सुभाष चंद्र यादव, मीरा यादव, हरेंद्र प्रताप सिंह, गीता मिश्रा, देवव्रत यादव सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने