मछलीशहर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला गौरव यात्रा

जौनपुर,मछलीशहर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा शनिवार को मछलीशहर विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व सुनील यादव के नेतृत्व में जरौना बाजार से गांव गांव होते हुए मीरगंज तक पहुंचा। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी सम्मिलित थे,सरकार विरोधी नारे लगाते हुए लोग महंगाई भ्रष्टाचार व अपराध के विरोध में नारे लगाते हुए चल रहे थे। मीरपुर बाजार में यात्रा नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने कहा कि जिस तरह से महंगाई भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है उस पर लगाम लगाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म के मुद्दे पर जनता का ध्यान भटका के राज करना चाहती है। जिस भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोगों ने 52 वर्षों तक अपने कार्यालय पर तिरंगे झंडे को नहीं फहराया आज राष्ट्रीय ध्वज का व्यापारी करण करने का काम भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग कर रहे हैं। जनता सब जानती है जनता इनके छलावे में नहीं आने वाली है। घर-घर झंडा लगाने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी घर घर रोजगार की बात कब करेगी, कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से जनता के मुद्दे को लेकर मजबूती के साथ सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाएगी इसी क्रम में आज मछलीशहर ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस एवं विधानसभा के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर भाजपा की दो मुहि राजनीति को उजागर करने का काम कर रहा है। उक्त अवसर पर चक्रवात पांडे, दरोगा पांडे,महमूद अंसारी,राकेश मिश्र,मंगला, लव कुमार गुप्ता,प्रेमचंद यादव,रोशन अली,अकबर अली, शकील अहमद, आरिफ भाई सलमानी,सत्य प्रकाश दुबे, शिव कुमार कनौजिया, हमजा मलिक,रोहित यादव,डॉ नवनीत सोनकर, अंकित पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने