महराजगंज। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

जौनपुर,महाराजगंज। थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करते हुए रैली निकाली गई। इस रैली की शुरुआत थाना परिसर से आरम्भ होकर कोल्हुआ, भटपुरा, लोहिन्दा चौराहा, महराजगंज तिराहा गद्दोपुर, गांधीनगर बाजार, राजा बाजार, सराय दुर्गादास, अंगराह होते हुए थाना परिसर में रैली का समापन थानाध्यक्ष द्वारा किया गया। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घरों पर लगाने की पहल से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना यह हमारा मुख्य उद्देश्य था। इस रैली के दौरान हाथ में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारत माता की जय बोलते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला,  राजाबाजार चौकी प्रभारी, तेजीबाजार चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी मुन्नी लाल कनौजिया सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने