जौनपुर। श्रद्धा से मनाया गया हरितालिका तीज

जौनपुर। सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक पर्व हरतालिका तीज शहर में श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाएं शुभमुहूर्त में पूजन-अर्चन करके माता पार्वती से मंगल कामना किया। पूजन के समय माता पार्वती को मेहंदी, चूड़ी, शमी की पत्ती, चन्दन, चावल, पुष्प, शहद, जनेऊ, धतूरा, कमल गट्टा आदि अर्पित किया। तीज के अवसर पर सुबह से उत्साह है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थानों की ओर से तीजोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विद्वान ब्राहमणों से व्रती महिलाओं ने व्रत की कथा सुनी। ज्ञात हो कि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। कहा जाता है कि यह व्रत पुण्यदायिनी है, जो महिलाएं यह व्रत करती हैं तथा भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

हरतालिका तीज का व्रत अक्सर सुहागिन महिलाएं रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सुहागिन महिलाओं के साथ इस दिन कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य पति की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत रखती हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने