खुटहन। तिरंगा यात्रा में दिखा देश भक्ति का जुनून 

भारत माता की जयकार से गूंज उठा बाजार व गांव 

जौनपुर,खुटहन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के सरकारी फरमान का बेहतर असर ग्रामीण क्षेत्र में भी खूब दिखाई देने लगा है। बाजार से लेकर गांवों तक अधिकतर घरों की छतो पर तिरंगा फहरता दिखाई देने लगा है। विभिन्न राजनैतिक पार्टियो के द्वारा भी कार्यकर्ताओं संग निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का असर जन जन को भारत माता की आन, बान और शान की रक्षा और सुरक्षा के लिए उद्वेलित कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस बल के जवान भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार लगाते हुए बाजार का पैदल भ्रमण किया। यहां के बाद यात्रा शेरपुर, भटपुरा, मधदूमपुर होते हुए पटैला बाजार पहुंची। यहां भी पूरी बाजार का भ्रमण कराया गया। इसके बाद समशीपुर, भिखनापुर, नेवादा,उपाध्यापुर आदि गावों मे होते हुए पट्टीनरेंद्रपुर पहुंच गई। जहाँ स्थापित बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पितकर उनके सम्मान में राष्ट्रगान गाया। जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, प्रेमचंद्र तिवारी, श्रीकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर राणा प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्र, राजू सिंह, अन्नू दूबे, जीतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने