*संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर*
अयोध्या,

साधु संतों ने निकालीं तिरंगा यात्रा


आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अयोध्या के साधु संतों ने देश की आन बान और शान के प्रतीक देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर आजादी के ७५ वे बर्ष के अमृत महोत्सव को अपने राष्ट्र में हर घर तिरंगा लगाने और उसे फहराया जाने के लिए केन्द्र सरकार के आह्वाहन पर पूरा देश आज अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा लगाने और उसे फहराये जाने के साथ साथ तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने राष्ट्र के प्रति देशभक्ति और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने और सभी जाति धर्म के लोगों को एक होकर अपने भारत राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने और देश को विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लिया । अयोध्या के साधु संतों ने  अपने हाथो में तिरंगा झंडा लेकर नयाघाट से टेढ़ी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली। अयोध्या के लगभग सभी अखाड़ों के तमाम साधु संतों ने देश के आजादी के ७५ वे  अमृत महोत्सव  के अन्तर्गत हर घर तिरंगा लगाने और तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में लक्ष्मण किला,   दिगंबर अखाड़ा, के साथ अयोध्या के तमाम साधु संतों ने मिलकर अपने हाथो में तिरंगा लेकर उसे लहराते हुए एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। अयोध्या के तमाम साधु संतों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली और  देश के लोगों को एक होकर अपने राष्ट्र की रक्षा और अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना को बनाये रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने और रहने की बात की । तिरंगा यात्रा में सभी साधु संतों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के साथ साथ जय श्री राम के नारे भी लगाये।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने