जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ का किया गठन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के  व्यापार प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है जिसमें जनपद जौनपुर के 2 लोग प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं।
 जनपद जौनपुर जफराबाद के निवासी विजय कुमार पाठक को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद जौनपुर के निवासी हिंच नारायण तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव,नियुक्त किया गया
 यह नियुक्ति व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने किया। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी जनपद जौनपुर के नवनीत पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के व्यापार प्रकोष्ठ में दी गई है मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे लोग उस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ संगठन विस्तार करने का पूरा प्रयास करेंगे और आम आदमी पार्टी के कार्यों को जनपद वासियों तथा प्रदेशवाशियों तक पहुंचाएंगे।

बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा की माननीय अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा तेजी से पार्टी का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पार्टी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिले एवं पार्टी के सम्मानित लोगों द्वारा नवनियुक्त  पदाधिकारियों को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। जिसमें बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी,पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूनम सिंह, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी,  रघु रामपाल,चंद्रिका मिश्रा, महासचिव पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, संदीप चौहान, बाबू मियां, सुजीत कुमार मौर्य, मानिक चंद्र मौर्या, राजबहादुर, कृष्णा, सुरेंद्र यादव, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, साधना त्रिपाठी, इसरावीति बिन्द, पूजा सिंह, नीलम सिंह, सत्यनारायण यादव, राजेश यादव, मुरली मनोहर, संजय पाल, विशाल यादव, पंकज, राज बहादुर पाल, एवं 371 विधानसभा जफराबाद से जौनपुर जिला मिडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता इत्यादि सैकड़ों लोगों ने शुभकामनायें के संदेश दिए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने