अंबेडकर नगर ÷ कार्य करने से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने वर्ष1988 से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारम्भ किया।नए प्रदेश अध्यक्ष जी ने मण्डल,जिला,क्षेत्र,प्रदेश भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए शासन में पंचायती राज मंत्रालय जैसे बड़े विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके लम्बे सांगठनिक अनुभवों का लाभ संगठन को मिलेगा।
         उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए कही।उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की सांगठनिक अनुभवों से आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी लोक सभा सीटों पर परचम लहराने का कार्य करेगी।
       नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,6 शिव नायक वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,सुभाष राय,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद,सुनील पासवान,भाजपा नेता नन्द कुमार तिवारी राना,डाक्टर अमित तिवारी,अमर नाथ सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,कपिल देव तिवारी,रिंकल सिंह रघुवंशी,आकाश वर्मा,रमेश यादव,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर,आदर्श चौधरी,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,डाक्टर संतोष सिंह सचिन आजाद पाण्डेय,भंवर सिंह चौहान,अभिमन्यु अग्रहरि,उमा शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने